राज्य
18-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) संस्था अग्रमंच के बेनर तले आगामी 13 मार्च को अग्रवाल नगर बगीचा, पानी की टंकी के पास, सायं 5 बजे से अग्रवाल समाजजनों के लिए गणगौर महोत्सव के तहत रंगारंग गणगौर मेला आयोजित किया जा रहा है। जानकारी देते दीपिका-आशीष गोयल ने बताया कि मेला समाजसेवी महेश मित्तल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें इसर गणगौर, सेठ सेठानी, दुल्हा-दुल्हन, सोलह सिंगार,, बिजौरा सजा कर लाना, गणगौर सजाकर लाना, दोहा सुनाओ पिया का नाम बताओ, प्रतियोगिताऐं होंगी । विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये जायेगे। मेले की तैयारियां कुमुद बिंदल, आरती अग्रवाल, मोना अग्रवाल, अर्चना अग्रवाल शिल्पा केडिया, खुशबू गोयल, मोना बंसल, रितु गोयल, संगीता गोयल, मोनिका गोयल, चंचल गोयल, सोनल गोयल, शीना केडिया, संगीता अग्रवाल, पुष्पा गर्ग, स्वाति गोयल, सीमा अग्रवाल, दीपा अग्रवाल, हंसा अग्रवाल, मधुबाला अग्रवाल, दीपाली गोयल, प्रीति अग्रवाल एवं प्रियंका गर्ग की देखरेख में की जा रही है। आनंद पुरोहित/ 18 फरवरी 2026