राज्य
18-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) नगर निगम द्वारा सम्पत्ति कर, जल कर और अन्य बकाया मामलों में सख्ती बरतते अभियान चला कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में निगम टीम अपने राजस्व वसूली अभियान के तहत तिलकपथ पहुंची और वहां कई बकायादारों की दुकानों पर तालाबंदी कर दी और कई बकायदारों को अंतिम चेतावनी नोटिस भी थमाए। राजस्व अधिकारी विनोद पाण्डे के अनुसार निगम झोन क्रमांक तीन की राजस्व टीम ने तिलकपथ और उसके आसपास के क्षेत्रों में बकाया वसूली अभियान चलाते राजकुमार पिता शालूराम पर बकाया पौने दो लाख की राशि होने से उसकी दुकानों पर तालाबंदी कर दी। इसके अलावा कुछ अन्य बकायादारों के संस्थानों पर भी ताले लगाए गए। वहीं कई बकायादारों को राशि जमा करने के अंतिम चेतावनी नोटिस भी दिए, ताकि वे राशि जमा कर दें। दुकानदारों के अलावा टीम ने कई घरों पर भी बकाया राशि को लेकर नोटिस चस्पा कर लोगों से बकाया राशि जमा करने को कहा है। आनंद पुरोहित/ 18 फरवरी 2026