राज्य
19-Feb-2026


इन्दौर (ईएमएस) विगत एक वर्ष से फरार चल रहा अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह का सक्रिय सदस्य लदिन उर्फ लादेन खान पिता मुस्तफा खान उम्र चौबीस वर्ष निवासी रुणीजा सुवासरा जिला मंदसौर को इंदौर नारकोटिक्स विंग ने हाई कोर्ट के सामने स्थित मस्जिद के बाहर से गिरफ्तार किया। उस पर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। नारकोटिक्स विंग डीएसपी संतोष सिंह हाडा के अनुसार उप निरीक्षक अजय शर्मा को खबर मिली थी कि एमजी रोड पर हाई कोर्ट के सामने वाली मस्जिद पर दस हजार का इनामी फरार तस्कर लादेन खान अपने साथियों के साथ नमाज पढ़ने आया है। इस पर नारकोटिक्स विंग की टीम वहां पहुंची । तस्कर मस्जिद से जैसे ही बाहर आया टीम ने उसे पकड़ लिया। आनंद पुरोहित/ 19 फरवरी 2026