हाथरस (ईएमएस)। सासनी क्षेत्र के किसानों और आलू उत्पादकों की सुविधा के लिए सासनी में ‘बाला जी कोल्ड स्टोर’ का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ब्लॉक प्रमुख अंजलि सिंह सोलंकी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच हवन-यज्ञ में आहुति दी और फीता काटकर कोल्ड स्टोर का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। अंजलि सिंह सोलंकी एवं माता जय देवी सोलंकी ने संयुक्त रूप से कहा कि कोल्ड स्टोर के शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने में बड़ी सुविधा मिलेगी। अब किसानों को आलू और अन्य उत्पादों के भंडारण के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें बेहतर दर मिलने की संभावना बढ़ेगी। कोल्ड स्टोर के संचालक महेंद्र सिंह सोलंकी ने आगंतुकों का स्वागत करते हुए बताया कि भंडारण के लिए आधुनिक मशीनों और उन्नत तापमान नियंत्रण प्रणाली की व्यवस्था की गई है। नमी और तापमान का विशेष ध्यान रखा जाएगा ताकि फसल लंबे समय तक सुरक्षित और ताजा बनी रहे। माल जमा करने और निकासी की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाया गया है। उद्घाटन समारोह में हरवीर सिंह तोमर, हरी शंकर वार्ष्णेय, सत्येंद्र सिंह, अजब सिंह, मनवीर सिंह, प्रदीप सोलंकी, रामकिशोर सोलंकी, पंकज सोलंकी, मनीष सोलंकी, सचिन सोलंकी, अरविंद तोमर, डॉक्टर विनय सिंह, राजेंद्र वार्ष्णेय सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, व्यापारिक संगठन के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम बताया। ईएमएस / 19/02/2026