क्षेत्रीय
19-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। वीर मेमोरियल फाउंडेशन ने गत दिवस जिले के प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों को वीर स्पोर्टर्स टैलेंट हंट के सम्मान से नवाजा। संस्थापक रविकांत अहिरवार ने बताया कि जिले का नाम राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित करने वाले खिलाडय़िों को सम्मानित किया गया।मिस्टर मध्यप्रदेश का खिताब जीतने वाले नितिन रघुवंशी , बाडीबिल्डिंग में मिस्टर इंडिया वेकोलि बने राकेश मात्रे,बाडी बिल्डिंग की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली पूजा तिवारी,वालीबाल में इंडिया की टीम का प्रतिनिधित्व करने वाली सौम्या पटवा, नेशनल बाडीबिल्डिंग में गोल्ड मेडल हासिल करने वाली यासीन शाह और वेटलिफ्टिंग की उभरती जूनियर खिलाड़ी जिज्ञासा बघेल को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी कामता प्रसाद अहिरवार, डॉ सुशील पटवा, मनोज मेनन, जितेंद्र लारिया, विक्रांत अहिरवार, नरेंद्र सोनारे, प्रवीण नसेरी, राजा बुनकर, गोलू बेस, सिद्धार्थ मुखर्जी, गोविंद चौहान, राहुल दुबे एवं मनीष बत्रा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 19 फरवरी 2026