क्षेत्रीय
19-Feb-2026


व्यवस्थाओं का लिया जायजा छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी छात्रावासों में विद्यार्थियों के लिए बेहतर व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए हैं पिछले दिनों कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने ट्राइबल और शिक्षा विभाग की बैठक में भी अधिकारियों को अनिवार्य रूप से छात्रावासों का औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्टर हरेंद्र नारायन स्वयं शहर के सीडब्ल्यूएसएन छात्रावास पहुंचे जहां पर उन्होंने दिव्यांग बच्चों को मिलने वाली सुविधा और छात्रावास का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया द्वारा छात्रावास को उपहार स्वरूप प्रदान की गई 75 इंची स्मार्ट टीवी से निर्मित स्मार्ट क्लास का विधिवत उद्घाटन किया। सामाजिक संस्थाओं के योगदान की दी जानकारी छात्रावास में निरीक्षण के दौरान आईईडी एपीसी गजेंद्र सिंह ठाकुर ने कलेक्टर हरेंद्र नारायन को जानकारी देते हुए बताया कि संस्थान में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए उपहार सामग्री प्रदान की गई है। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे छात्राओं के शैक्षणिक विकास के लिए उपयोगी बताया। ये रहे मौजूद कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी गोपाल सिंह बघेल, जिला परियोजना समन्वयक जगदीश कुमार इड़पाचे, प्राचार्य डाइट एम.के.पाण्डवा, ए.पी.सी. संकेत जैन, भानू कुमार गुमास्ता एवं बी.आर.सी. अजय केकतपुरे सहित छात्रावास के वार्डन, सहायक वार्डन, स्टाफ एवं छात्राएं उपस्थित थे। ईएमएस/मोहने/ 19 फरवरी 2026