हाथरस (ईएमएस)। सासनी-नानऊ रोड स्थित एसबीएस यूनियन पब्लिक स्कूल में भारत विकास परिषद के बैनर तले 14 युवक-युवतियों का सामूहिक विवाह समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ। समारोह में सामाजिक समरसता और सादगी का संदेश देते हुए दहेज प्रथा पर रोक लगाने का आह्वान किया गया। मुख्य अतिथि आरपीएम ग्रुप डायरेक्टर डॉ. उमाशंकर शर्मा लार्ड ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक विवाह से जहां फिजूल खर्ची पर अंकुश लगता है, वहीं दहेज जैसी कुरीतियों पर भी प्रभावी रोक लगती है। विशिष्ट अतिथियों तरुण शर्मा, हेमन्त सेंगर, अरुण सिंह, प्रमोद सिंघल और डॉ. राजेश पालीवाल ने भी विचार व्यक्त करते हुए सामूहिक विवाह को सामाजिक सुधार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। सभी दूल्हों की बारात बच्चा पार्क स्थित खाटू श्याम मंदिर से रवाना होकर समारोह स्थल पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि-विधान से विवाह संपन्न कराए गए। परिषद पदाधिकारियों व अतिथियों ने नवदंपतियोंको आशीर्वाद व उपहार प्रदान किए। कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञा वार्ष्णेय व निर्देश वार्ष्णेय ने किया। आयोजन में परिषद के अध्यक्ष आचार्य खगेन्द्र शास्त्री, सचिव ज्ञानेन्द्र कुशवाह, कोषाध्यक्ष नवीन वार्ष्णेय सहित अनेक पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बरखा रानी-धर्मेन्द्र कुमार, शीतल कुशवाह-मानवेन्द्र सिंह कुशवाह, खुशी कुशवाह-योगेश कुशवाह, ममता कुशवाह-जितेन्द्र कुशवाह, मौसमी-बबलू, कुमकुम-राहुल कुशवाह, भारती कुशवाह-जितेन्द्र कुशवाह, ज्योति कुशवाह-अमित कुशवाह, यशोदा-मोनू कुशवाह, शिवानी कुशवाह-धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, मुस्कान कुशवाह-चन्द्रकान्त कुशवाह, सीमा-चौव सिंह, गीता-तेज सिंह तथा मुस्कान-विवेक सहित कई जोड़ों का विवाह संपन्न हुआ। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक व बाराती मौजूद रहे। ईएमएस / 19/02/2026