राज्य
19-Feb-2026
...


इन्दौर (ईएमएस) श्रीराम जिम्नेशियम पर आयोजित की जा रही महाराजा रणजीत सिंह महाविद्यालय की राज्य स्तरीय वेटलिफ्टिंग, पावरलिफ्टिंग (पुरुष /महिला) बॉडी बिल्डिंग (पुरुष) प्रतियोगिता प्रतियोगिता का शुभारंभ सावन सोनकर, कैबिनेट मंत्री दर्जा, अध्यक्ष, म. प्र. राज्य सहकारी अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम, दिनेश पालीवाल सचिव, मध्य प्रदेश वेट लिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग ऐसीशिएशन, सीबी होलकर, वरिष्ठ क्रीड़ा अधिकारी, विमल प्रजापत, राष्ट्रीय निर्णायक वेटलिफ्टिंग दविंदर सिंह खनूजा राष्ट्रीय निर्णायक वेट लिफ्टिंग एवं पावर लिफ्टिंग, कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद निघोजकर के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश के 9 परंपरागत विश्वविद्यालय भाग ले रहे हैं। जिसमें लगभग 110 खिलाड़ियों की प्रविष्टि प्राप्त हुई है। प्रतियोगिता शुभारंभ के पहले अतिथियों का स्वागत महाविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ. निलेश मंडलोई, डॉ. मितेश चौधरी,. प्रवीण शर्मा, डॉ. मनोज जोशी, डॉ. प्रदीप पूरे, डॉ. लाल कुमार, डॉ. शिफा गोयल, डॉ. दीप्ति बड़जात्या, डॉ. दीपक शर्मा ने किया। आनंद पुरोहित/ 19 फरवरी 2026