क्षेत्रीय
19-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता में जिला प्रशासन द्वारा वन अधिकार अधिनियम, 2006 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर आज एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विशेष रूप से अधिनियम की धारा 3(1)(झ) के अंतर्गत सामुदायिक वन संसाधन एवं प्रबंधन अधिकारों के प्रावधानों पर विस्तृत चर्चा की गई। कलेक्टर हरेंद्र नारायन ने निर्देश दिए कि जिन ग्रामों में सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों के दावे लंबित हैं, वहां शीघ्रता से दावा प्रक्रिया पूर्ण कर प्रस्तावों को जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत किये जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सामुदायिक वन संसाधनों के संरक्षण, संवर्धन और स्थानीय आजीविका से जोडऩे के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश भी दिए। बैठक में डीएफओ पश्चिम साहिल गर्ग, ट्राइबल विभाग सहायक आयुक्त सतेंद्र सिंह मरकाम, क्षेत्र संयोजक मनीष बोरकर, प्रियंका सैंयाम (जनजातीय कार्य विभाग) तथा अशासकीय सदस्य चंपालाल कुरचे एवं नवीन मरकाम उपस्थित थे। ईएमएस/मोहने/ 19 फरवरी 2026