क्षेत्रीय
19-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। डिस्ट्रिक्ट बिजऩेस रिफॉर्म एक्शन प्लान अंतर्गत दिए गए निर्देशानुसार कार्यालय में स्टार्टअप सेल का गठन किया गया है। जिसमें प्रबंधक आभा चोखान्द्रे को नोडल अधिकारी एवं संपर्क अधिकारी के लिये कार्यालय के समस्त क्षेत्रीय अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। म.प्र. स्टार्टअप नीति एवं कार्यान्वयन योजना 2025 के अंतर्गत स्टार्टअप्स को संस्थागत सहयोग एवं वित्तीय सहायताएं जैसे स्टार्टअप सीड फंड, स्टार्टअप केपिटल फंड, निवेश/ ऋण सहायता एवं कोलैट्रल मुक्त ऋण आदि सहायताएं प्रदान की जाती है। ईएमएस/मोहने/ 10 फरवरी 2026