क्षेत्रीय
19-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिला रोजगार कार्यालय एवं शासकीय आदिवासी महिला आईटीआई के द्वारा संयुक्त रूप से युवा संगम कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तरीय रोजगार, स्वरोजगार और अप्रेन्टिसशिप मेले का आयोजन शासकीय आदिवासी महिला औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था छिंदवाड़ा में 25 फरवरी को सुबह 11 बजे से किया गया है । इच्छुक अभ्यर्थी अपने रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन, समग्र आई.डी. (अनिवार्य) एवं संपूर्ण डॉक्यूमेंट/रिज्यूम के साथ निर्धारित तिथि व समय पर संस्था में उपस्थित होकर रोजगार मेले का लाभ ले सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी सुश्री माधुरी भलावी ने बताया कि रोजगार मेले में उपस्थित कंपनियां स्पेक्ट्रम टेलेंट मैनेजर प्रायवेट लिमिटेड, कमिंस प्रायवेट मिलिटेड, सोलर डिफेंस एयरोस्पेस प्रायवेट लिमिटेड नागपुर, ट्रायडेन्ट गु्रप प्रा.लि. बुधनी सहित अन्य कंपनियां आ रही है। ईएमएस/मोहने/ 10 फरवरी 2026