क्षेत्रीय
19-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। शहर में सीवरेज के काम के कारण बर्बाद हुई सडक़ें, राजस्व और नलकर के भारी बोझ को लेकर कांग्रेस फिर शहर के वार्डों में जाकर आम जनता से मिलेगी। गत दिवस कांग्रेस के मध्य उप ब्लॉक की बैठक में यह निर्णाय लिया गया। बैठक में कहा गया था कि कमलनाथजी के शहरी विकास मंत्रीत्व कार्यकाल में सडक़ों के निर्माण के लिए राशि प्रदान की गई थी, जिससे गुणवत्ता युक्त सडक़ें भी बनी, किन्तु सीवरेज के काम से सडक़ें बर्बाद हो गई। वार्डों में सुविधाएं शून्य है। जनता में आक्रोश है। कांग्रेस वार्डवासियों के बीच पहुंचकर जनता की समस्याओं को सुनेगी साथ ही उसके समाधान हेतु प्रयास करेगी। बैठक में विश्वनाथ ओकटे, गंगाप्रसाद तिवारी,गोविंद राय, निगम अध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनू मागो सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईएमएस/मोहने/ 19 फरवरी 2026