क्षेत्रीय
छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिला अस्पताल में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ शुक्रवार को निशुल्क नेत्र शिविर लगाएगा। शिविर में आंखों की सब प्रकार की जांच और मोतियाबिंद के ऑपरेशन नि:शुल्क किए जाएंगे। मोतियाबिंद के ऑपरेशन मेडिकल कॉलेज छिन्दवाड़ा की नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. भारती बदलानी एवं टीम द्वारा किए जाएंगे। मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद सभी मरीजों को दवाएं तथा चश्मे भी नि:शुल्क प्रदान किए जाएंगे। सांसद बंटी साहू ने मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया जाएगा। गेट नंबर 1 अनगढ़ हनुमान मंदिर के बाजू से जिला अस्पताल में सुबह 11बजे से शिविर शुरू होगा। ईएमएस/मोहने/ 19 फरवरी 2026