क्षेत्रीय
19-Feb-2026


छिंदवाड़ा (ईएमएस)। सिहोरामाल स्थित रामेश्वर धाम में संतो के सानिध्य में आगामी 19 से 26 मार्च तक सहस्त्र चंडी महायज्ञ का आयेाजन किया जाएगा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर होने वाले 1008 कुण्डीय महायज्ञ में संतो का सानिध्य भी प्राप्त होगा। आयोजन में कोहना गुजरात के महंत श्री सीताराम बापूजी, ओकारेश्वर के महंत श्रीमंगलदास त्यागीजी और आनंद धाम राजना के संत श्री विवेकजी महाराज महायज्ञ में उपस्थित रहेंगे। आठ दिन तक प्रतिदिन प्रतिदिन यज्ञ, हवन, पूजन के साथ शिव अभिषेक, देवी सहस्त्रार्चन भी होगा। 26 मार्च को पूर्णाहुति, कन्या भोजन एवं महाप्रसाद के साथ आयोजन का समापन होगा। ईएमएस/मोहने/ 19 फरवरी 2026