आंगनबाडिय़ों के लिए चलाए जन अभियान की सराहना छिंदवाड़ा (ईएमएस)। जिले में आउटसोर्स भर्ती के नाम पर बड़ी अनियमितता हुई है इसे लेकर पिछले दिनों सामान्य सभा की बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जमकर हंगामा मचाया था छिंदवाड़ा में होने वाली आउटसोर्स भर्ती में भ्रष्टाचार को लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष भोपाल प्रवास के दौरान प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ल से मिले जहां उन्होंने उपमुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर मामले में कार्रवाई की मांग की। मुलाकात के दौरान मारई सरपंच सतीश कुमार सूर्यवंशी एवं अभ्यंक साहू भी उपस्थित रहे। आंगनबाडिय़ों के लिए छिंदवाड़ा में शुरू हुआ अभियान जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार ने आंगनबाड़ी केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए सराहनीय पहल की है। उन्होंने भोपाल प्रवास के दौरान महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया से मुलाकात कर जिले के 85 प्रतिशत आंगनवाड़ी केंद्रों में बर्तन एवं दरी सामग्री उपलब्ध कराने पर आभार व्यक्त किया। गौरतलब है कि पिछले महीने भोपाल दौरे के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने मंत्री से आवश्यक सामग्री की मांग की थी, जिसके सकारात्मक परिणाम अब सामने आए हैं। इस पहल से आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए बुनियादी सुविधाएं बेहतर होंगी और उनके सर्वांगीण विकास को बल मिलेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष ने आंगनबाड़ी केंद्रों के सशक्त संचालन के लिए जनसहयोग की अपील भी जारी की है। उनकी इस पहल को महिला एवं बाल विकास मंत्री ने भी सराहा है। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार बच्चों के पोषण और विकास के लिए प्रयासरत है, लेकिन सामाजिक सहभागिता से इन प्रयासों को और मजबूती मिलेगी। कंपनी के पास नहीं स्टॉक अगर हम नियमों की बात करे तो नींव एनर्जी के पास लाइट की व्यवस्था बनाने के लिए बेकअप एलईडी की व्यवस्था करनी होती है। यानि कंपनी को कम से कम ५ हजार एलईडी लाइटे स्टॉक में रखनी होती है। ताकि स्ट्रीट लाइट खराब होते ही उसे बदला जा सके। लेकिन शहर में ऐसा नहीं हो रहा है। कंपनी के पास स्टॉक ही नहीं है। जिसके चलते कंपनी द्वार खराब लाइटों को ही उतार कर सुधारा जा रहा है। फिर लगाया जा रहा है। ऐसे में सुधार कार्य तक उस क्षेत्र के खंबे की लाइट बंद रहती है। कई क्षेत्रों में तो बंद लाइट ही खम्बों पर लगी हुई है। जिस ओर कंपनी का कोई ध्यान नहीं है। ईएमएस/मोहने/ 19 फरवरी 2026