- घटना में प्रयुक्त एक नग पिस्टल, एक नग जिन्दा कारतूस व मोटर सायकल जप्त कोरबा (ईएमएस) जानकारी के अनुसार 19 फरवरी को प्रार्थी ने थाना बालको आकर लिखित रिपोर्ट कर प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया कि एक लड़का प्रार्थी की लड़की को एक तरफा प्यार करता हूं, कहकर पिछले 06 महिना से पीछा करते हुए छेड़खानी कर रहा हैं। 18 फरवरी की रात्रि लगभग 11:00 बजे उसने अपने मोटर सायकल में प्रार्थी के घर के पास आकर प्रार्थी को अपशब्द कहे। प्रार्थी दरवाजा खोलकर जैसे ही बार निकला तो उक्त कथित आरोपी द्वारा प्रार्थी की हत्या करने की नियत से अपने पास में रखे पिस्टल से फायर कर दिया, जो गोली की आवाज सुनकर प्रार्थी नीचे जमीन पर बैठ गया, जिसके बाद उसने दुबारा पिस्टल से फायर किया लेकिन गोली नहीं चला। प्रार्थी की उस रिपोर्ट पर अपराध कमाक 94/2028 थारा 296, 75(1), 78(1), 109 (1) BNS 25. 27 आर्म्स एक्ट कायम कर विवचना में लिया गया। तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर टीम गठित कर कथित आरोपी की पतासाजी कर उसके घर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म करना स्वीकार किया तथा घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं एक नग पिस्टल जिसके अन्दर राउण्ड भरा हुआ था, जप्त किया गया। आगे की कार्यवाही की जा रही हैं। 20 फरवरी / मित्तल