- दो रातों की बारिश से बढ़ी ठंड, दीवानगंज क्षेत्र में गेहूं की फसल आड़ी रायसेन जिले में बुधवार से मौसम में बदलाव आया है। पिछले दो रातों से रुक रुक कर हो रही बारिश के कारण पूरे इलाके में ठंडक बढ़ गई है। गुरुवार और शुक्रवार की सुबह आसमान में काले 3:36 बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलीं, जिससे लोगों को सर्दी का अहसास हुआ। इस बारिश के कारण रात के तापमान में अचानक गिरावट दर्ज की गई है। पहले जहां पारा 12-13 डिग्री सेल्सियस के आसपास था, वहीं अब यह घटकर 7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हालांकि, दिन का तापमान अभी भी 27 से 29 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है, जिससे दिन में हल्की गर्माहट महसूस हो रही है। किशोर वर्मा/ईएमएस/रायसेन 20/02/2026