क्षेत्रीय
20-Feb-2026
...


- अंबेडकर चौराहे पर फूंका मंत्रियों का पुतला गुना (ईएमएस)।। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर शुक्रवार को शहर के अंबेडकर चौराहे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया गया। पूर्व कैबिनेट मंत्री व राघौगढ़ विधायक जयवर्धन सिंह के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार और उनके मंत्रियों का पुतला दहन किया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील, मनरेगा योजना को बंद करने के प्रयास और स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरा। विशेष रूप से कफ सिरप से बच्चों की मौत, मंत्री विजय शाह द्वारा महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी और इंदौर जल त्रासदी को लेकर मंत्रियों के इस्तीफे की मांग की गई। साथ ही, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार पर कैलाश विजयवर्गीय की अमर्यादित टिप्पणी पर कड़ा आक्रोश जताया गया। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार विरोधी नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। इस मौकेपर पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ ने बताया कि मप्र कांग्रेस कमेटी के आव्हान पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस सरकार ऐसे असभ्य मंत्री बैठै हैं। जो की अपनी भाषा इस प्रदेश की छवि खराब रहे हैं। हम उनकी निंदा करते हैं। हाल ही में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय द्वारा हमारे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिगार के साथ अपशब्दों का प्रयोग किया। पूर्व में इसी तरह विश्वास सारंग, विजय शाह जैसे मंत्रियों ने घमंड और भ्रष्टाचार में चूर होकर अपशब्दों का प्रयोग किया है। आज हमने अंबेडकर चौराहे पर भाजपा सरकार और उनके असभ्य मंत्रियों का पुतला फूंका है। - सीताराम नाटानी