ग्वालियर ( ईएमएस ) | जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक 24 फरवरी को बुलाई गई है। इस दिन यह बैठक प्रात: 10.30 बजे कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में बाल भवन में आयोजित होगी। ज्ञात हो जनगणना 2027 से संबंधित गतिविधियों के सफल संचालन एवं पर्यवेक्षण के लिये कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान की अध्यक्षता में जिला जनगणना समन्वय समिति का गठन किया गया है। इस समिति में आयुक्त नगर निगम श्री संघ प्रिय, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सोजान सिंह रावत, संयुक्त कलेक्टर एवं जिला जनगणना अधिकारी श्री अनिल बनवारिया, प्रभारी जिला योजना अधिकारी श्री सूर्यकांत त्रिपाठी, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्रीमती तृप्ति निगम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री हरिओम चतुर्वेदी, प्रभारी परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण श्रीमती भूमिजा सक्सेना व जनसंपर्क अधिकारी श्री हितेन्द्र सिंह भदौरिया को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। अधिकारियों का प्रशिक्षण भी 24 फरवरी को जिला जनगणना समन्वय समिति की बैठक के बाद 24 फरवरी को बाल भवन के एसक्यूआई सभागार में जनगणना कार्य में संलग्न किए गए ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र के समस्त चार्ज व सह चार्ज अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण में सभी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, तहसीलदार, अपर तहसीलदार, नायब तहसीलदार व अन्य संबंधित अधिकारी भाग लेंगे। यह प्रशिक्षण 25 फरवरी को भी जारी रहेगा। इसी प्रकार नगर पालिक निगम ग्वालियर के नगर जनगणना अधिकारी, जोनल चार्ज अधिकारी एवं लिपिकों का प्रशिक्षण 26 व 27 फरवरी को बाल भवन में रखा गया है।