खरगोन (ईएमएस)। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपने जन्मदिन को धूमधाम से मनाना चाहता है। लोग बड़ी.बड़ी पार्टियों के जरिए इसे सेलिब्रेट करते हैं, लेकिन जिला मुख्यालय पर पदस्थ खनिज अधिकारी सावन सिंह चौहान के जन्मदिन पर अनोखा उदाहरण देखने को मिला। श्री चौहान ने अपने जन्मदिन पर लगातार 5वे वर्ष स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया, बड़वाह में मूकबधिर बच्चों के साथ भोज एवं टीबी मरीजों को 100 फूड पैकेट उपलब्ध कराते हुए सामाजिक सरोकार का अलख जगाया। सुबह 11 बजे परसाई के कॉलोनी स्थित रक्षा हॉस्पिटल में स्वेच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें खुद श्री चौहान ने भी रक्तदान किया। शिविर में जिला खेल अधिकारी पवी दुबे सहित अन्य महिला अधिकारी- कर्मचारी एवं श्री चौहान के स्नेहीजनों सहित 76 अधिकारी. कर्मचारियों के साथ ही स्टोन क्रशर संगठन के पदाधिकारियों ओर कार्यकर्ताओ ने भी दूसरों का जीवन बचाने अपना अमूल्य रक्तदान किया। श्री चौहान ने इस जन्मदिन पर नई पहल करते हुए सीएमएचओ डॉ. डीएस चौहान की उपस्थिति में आकांशी ग्राम झिरन्या ओर भीकनगांव में टीबी मरीजों को 50-50 राशन पैकेट भी उपलब्ध कराए है। खनिज अधिकारी की इस पहल की विभाग सहित सामाजिक संगठनों में भी सराहना की जा रही है। खनिज अधिकारी ने श्री चौहान ने कहा कि पिछले 5 वर्षों से रक्तदान शिविर आयोजित कर अपने जन्मदिन पर रक्तदान सहित सामाजिक कार्यो के प्रति संकल्पित कार्य कर रहे है। रक्त ऐसा पदार्थ है, जिसे कोई मशीन नही बना नही सकती। मानव द्वारा किये गए रक्त से न केवल जरूरतमंद बल्कि उसके परिवार को भी राहत मिलती है। जिला आदिवासी बाहुल्य है। पिछले कुछ समय से सिकलसेल जैसी बीमारी के मरीजो की संख्या में इजाफा हुआ है। इन मरीजों को नियमित रूप से रक्त की आवश्यकता होती है। इस रक्त की पूर्ति रक्तदान से ही पूरी हो सकती है। इसलिये नियमित रूप से रक्तदान शिविर आयोजित करने का संकल्प लिया और दूसरों को भी प्रेरित कर रहा हंू। इसके अलावा स्टोन क्रशर साथियों के सहयोग से बड़वाह के मूकबधिर स्कूल में छोटे बच्चों के साथ स्नेह भोज का आयोजन कर बच्चों को अपनत्व का एहसास कराया गया। शिविर में डॉ. हितेश मुजाल्दा ने बताया कि वह रक्तदान शिविर में अपने हॉस्पिटल में नि:शुल्क परिसर उपलब्ध कराते है, कोई भी यहां शिविर आयोजित कर सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता महेश भूरिया ने श्री चौहान के सामाजिक कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि शासकीय सेवक रहते हुए सामाजिक कार्यो में भी अग्रणी रहना श्री चौहान को अन्य अधिकारियों से अलग बनाता है। अपने जन्मदिन पर रक्तदान शिविर लगाकर उन्होंने समाज में एक अच्छा संदेश दिया है। इस शिविर में कई रक्तदाता ऐसे भी दिखे जिन्होंने जीवन में पहली बार रक्तदान किया, खासकर महिलाएं। यह श्री चौहान के व्यक्तित्व और कृतित्व के कारण है। जिला ब्लड बैंक के डॉ. विनय चौहान, सचिन चौहान, सचिन वर्मा, लखन मंडलोई, महेंद्र खांडे आदि ने सेवाएं दी। रक्तदाताओं को अस्पताल की ओर से प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित भी किया गया। शिविर में 76 रक्तवीरो ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। ब्लड बैंक के श्री चौहान ने बताया यह रक्त सिकलसेल एनीमिया, थैलेसीमिया को नि:शुल्क उपलब्ध कराया जायेगा। ईएमएस / 20/02/2026