खरगोन (ईएमएस)। शहन की आनंद नगर कपास मंडी में शुक्रवार से डॉलर चने की खरीदी का श्रीगणेश हुआ। करीब 304 वाहनों की आवक के बीच मंडी में मुहूर्त पूजन विधायक बालकृष्ण पाटीदार, मंडी सचिव शर्मिला निनामा ने व्यापारियों की मौजूदगी में किया। मांगरुल के कृषक गजराज सोलंकी का पहला चना वाहन 8 हजार 851 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से खरीदा गया। मुहूर्त में पहुंचे विधायक बालकृष्ण पाटीदार ने बताया कि जिले में सिंचाई योजनाएं शुरु होने से चना सहित अन्य फसलों का रकबा बढऩे के साथ ही उत्पादन भी बढ़ा है, जिससे किसान समृद्ध हो रहे है। मुख्यालय पर चना खरीदी से किसानों को राहत मिली है। आगामी दिनों में डॉलर चने की आवक बढऩे के साथ ही यहां अच्छे दाम भी मिलने की उम्मीद है। ईएमएस / 20/02/2026