खरगोन (ईएमएस)। एक विवाह समारोह के दौरान मैरेज गार्डन से फोटोग्राफर की चोरी हुई बाईक की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने शातिर बाईक चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी से इंदौर, उज्जैन, रतलाम, बड़वानी व खरगोन से चोरी हुई 6 बाईक जब्त की गई है। जैतापुर थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मांगरूल निवासी ने सूचना दी थी कि हरियाली मेरेज गार्डन में फोटोग्राफी के दौरान परिसर से बाईक चोरी हो गई। पुलिस ने गार्डन एवं आसपास के संभावित रास्तों के सीसीटीव्ही फुटेजो को खंगाला। फुटेज के आधार पर संदिग्ध दीपक पिता बद्री मुजाल्दे निवासी गणेश चौक जैतापुर को अभिरक्षा में लिया। पूछताछ में दीपक ने बाईक चोरी करना स्वीकार करते हुए झाडिय़ों में छिपाने का अपराध कबूला। दीपक की निशानदेही पर चोरी की गई 6 बाईकें जब्त की गई। ईएमएस / 20/02/2026