बालाघाट (ईएमएस). माय भारत बालाघाट (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार) के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन मुलना स्टेडियम बालाघाट में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में सांसद बतौर अतिथि शामिल हुई। जिला स्तरीय प्रतियोगिता से पूर्व बालाघाट, वारासिवनी, लालबर्रा एवं खैरलांजी विकासखंडों में ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित की गई थीं। ब्लॉक स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त खिलाडिय़ों को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया था। इस अवसर पर सांसद द्वारा जिले के युवा मंडलों को खेल सामग्री भी वितरित की गई। कार्यक्रम में जिला युवा अधिकारी प्रांजल अग्रवाल एवं लेखा एवं कार्यक्रम पर्यवेक्षक सीआर जंघेला ने माय भारत बालाघाट की गतिविधियों की जानकारी देते हुए युवाओं से जुडऩे का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन अजय बैस जिलाधिकारी क्षेत्रीय प्रचार-प्रसार ब्यूरो द्वारा किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में लव कुमार पटेल, दिव्या सुलाखे, तूफान सिंह, विजेंद्र सिंह, शिवम कुर्शांगे सहित अन्य युवाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। भानेश साकुरे / 20 फरवरी 2026