वार्ड नंबर २६ झीलपुरा में की गई दुषित पानी की सप्लाई, वार्ड वासियों में निगम के खिलाफ आक्रोश छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। इंदौर में दूषित पानी पीने से हुई मौतों की खबर ने पूरे प्रदेश को हिला दिया था। जिम्मेदारी, लापरवाही और जल व्यवस्था पर बड़े-बड़े दावे किए गए। लेकिन लगता है कि उन दावों की गूंज छिंदवाड़ा नगर निगम तक नहीं पहुंची। यहां हालात अब भी जस के तस हैं और शुक्रवार को वार्ड नंबर 2६ में जो हुआ, उसने चिंता और गहरा दी। शुक्रवार की सुबह झीलपूरा क्षेत्र में जब लोगों ने रोज़ की तरह नल खोले तो नलों में पानी के साथ-साथ इल्लियां भी निकलती दिखी। कई घरों में बाल्टियों और बर्तनों में जिंदा इल्लियां तैरती नजर आईं। पानी से तेज बदबू आ रही थी और उसका रंग भी गंदा था। लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि कई दिनों से गंदे और दूषित पानी की सप्लाई वार्ड में की जा रही है। दूषित पानी की सप्लाई से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों की सेहत को लेकर परिवारों में चिंता है। लोगों ने पूरे वार्ड की पानी जांच, टंकियों की सफाई और जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। टैक्स पूरा पर सुविधाएं नहीं नलों से इल्लियां निकलने के बाद वार्ड वासियों में नगर निगम के खिलाफ भारी आक्रोश है। वार्ड वासियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा टैक्स में मनमानी वृद्धि अवश्य कर दी गई हो लेकिन सुविधाएं उस हिसाब से नहंी दी जा रही है। लम्बे समय से गंदे पानी की सप्लाई वार्ड में हो रही है। लेकिन निगम इस ओर ध्यान देने का खाली नहीं है। जब नगर निगम सुविधा नहीं दे सकता है तो हम नगर निगम को इस बात का टैक्स दे। अगर इसी तरह टैक्स देने पर हमे इल्लियों वाला, व गंदा बदबू दार पानी की सप्लाई की जाएगी तो हम टैक्स नहीं देंगे। बार बार आ रहा गंदा पानी वार्ड नंबर २६ झीलपूरा सहित आसपास के क्षेत्रों में लम्बे समय से गंदे व बदबूदार पान की सप्लाई की जा रही है। शुक्रवार को तो सारी हदे पार हो गई। शुक्रवार को नलों से जिंदा इल्लियां निकली। वार्डवासियों का कहना है कि लम्बे समय से गंदे पानी की सप्लाई की शिकायत की जा रही है। लेकिन नगर निगम द्वारा इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नगर निगम द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबर पर भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। शिकायतों के बाद भी क्षेत्र में कोई नहीं पहुंच रहा है। हालत बिगडऩे के बाद जागेगा निगम इंदौर की तरह जब दूषित पानी पीने से छिंदवाड़ा में आम जनता को अपनी जान से हाथ धौना पड़ेगा तब जाकर शायद नगर निगम कुंभकर्णीय नींद से जागेगा। लोगों का कहना है कि सिर्फ वार्ड नंबर २६ ही नहीं बल्कि वार्ड क्रमांक ३० सहित आसपास के क्षेत्रों में भी दुषित पानी की सप्लाई की जा रही है। वार्ड वासियों को मजबूरी में पीने के लिए बोर का सहारा लेना पड़ रहा है या फिर पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है। इनका कहना है। झीलपूरा में निहाल कुशवाह के घर पर शुक्रवार को दूषित पानी आने की शिकायत प्राप्त हुई जिस पर निगम टीम द्वारा स्थल निरीक्षण किया गया और उक्त व्यक्ति का कनेक्शन अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया है। शनिवार सुबह 7 बजे जल सप्लाई के दौरान टीम मौके पर पहुंचकर निरीक्षण कर सुधार कार्य करेगी। 20 साल या उससे अधिक पुरानी जल वितरण नलिकाओं को चिन्हित कर लिया गया है। एवं सभी को रिप्लेस करने हेतु शासन को प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है। भानू प्रताप सूर्यवंशी, उपयंत्री नगर निगम ईएमएस / 20/02/2026