क्षेत्रीय
20-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन शहर में सीवरेज लाइन बिछाने, कनेक्शन जोडऩे सहित रेस्टोरेशन का कार्य लगभग पूर्ण होने का दावा कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बया कर रही है। शहर के मुख्य बाजारों में ही ऐसे दर्जनों घर है जा अब तक कंपनी ने सीवरेज की लाइन चैम्बर से जुड़ी ही नहीं है। इतना ही नहीं कंपनी ने केवल सडक़ों का रेस्टोरेशन कार्य किया है वह भी गुण्वत्ताहीन, घरों के पीछे भी कंपनी ने लाइन डालने के लिए खुदाई की है लेकिन वहां पर कंपनी के कर्मचारियों ने रेस्टोरेशन के नाम पर खानापूर्ति कर दी है। लोगों के घरों के पीछे अब भी खुदा हुआ पड़ा है। जिसकी वजह से लेागों में नगर निगम सहित लक्ष्मी कंस्टे्रक्शन के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। लक्ष्मी कंस्टे्रक्शन ने शहर की सडक़ों को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है। बताया जा रहा है कि कंपनी ने शहर में लगभग 25८ किलोमीटर से अधिक सीवर लाइन बिछाने के साथ साथ रेस्टोरेशन का कार्य भी किया है। लेकिन कंपनी ने रेस्टोरेशन का कार्य इस ढंग का किया है कि अब शहर की सडक़े बर्बाद हो चुकी है। वार्डों की सडक़ों पर किए गए पैच वर्क उभरकर नजर आ रहे है। चेबर भी उससे नीचे बनाए गए है। लाइन डालने के लिए जो खुदाई की गई थी उसे भी ठीक ढंग से भरा नहीं किया गया है। इसके बाद भी कंपनी अपने कार्य को पूरा होने का दावा कर रही है। गुमराह करने के लिए मुख्य सडक़ों पर किया अच्छा काम नियमानुसार सडक़ को वैसा ही किया जाना था, जैसी वह खोदने के पहले थी। लेकिन, वैसी सडके सभी जगह नहीं बनी। बल्कि कई जगह उससे अधिक खराब हो गई। यहां से वाहन ही नहीं पैदल गुजरना भी खतरनाक है। नागपुर रोड बोदरी नदी पुल से लेकर ईएलसी चौक तक, भरतादेव रोड, नगर निगम के सामने, कलेक्टर निवास से लेकर कलेक्ट्रेट तिराहे तक, उत्कृष्ट विद्यालय के सामने की सडक़ खुदाई के बाद पहले से भी बेहतर बना दी गई, क्योंकि इन रास्तों से हर दिन प्रशासन के अधिकारियों की आवाजाही होती है। यानी इनकी नजर में अपनी छवि कायम रखने के लिए कम्पनी ने कोई कोताही नहीं बरती। लेकिन ऐसा करके कम्पनी ने इन अधिकारियों गुमराह करने का काम किया है। लेकिन अगर हम बात करे रामबाग, लालबाग, शारदा चौक, छापाखाना, राजपाल चौक, बजरंग नगर, संचार कालोनी, शंकर नगर, पुराना लोनिया, महावीर कॉलोनी में कई स्थानों पर रेस्टोरेशन के नाम पर महज खानापूर्ति की गई है। पार्षदों सहित आम लोग कर चुके है शिकायत लक्ष्मी कंस्ट्रक्शन के द्वारा किए गए गुणवत्ताहीन कार्य की शिकायत वार्ड पार्षदों सहित आम जनता द्वारा कई बार की जा चुकी है। लेनिक जिम्मेदार अधिकारी हर बार केवल कागजो में ही कार्यवाहीं व जांच का दावा कर रहे है। वार्डों की सडक़े लक्ष्मी कंस्टे्रक्शन की हकीकत स्वयं बया कर रही है। लेकिन इसके बाद भी अधिकारी केवल औपचाकिरता ही निबा रहे है। कंपनी अब अधूरे काम को भी कागजों में पूरा बताकर नगर निगम से सर्टिफिकेट भुगतान निकालने की तैयारी में है। ईएमएस / 20/02/2026