क्षेत्रीय
20-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। इन दिनों छिंदवाड़ा जिले के नजदीकी सिवनी और बैतूल जिले में बच्चा चोर गिरोह के मामले सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहे है इस बीच छिंदवाड़ा में भी बच्चा चोर पकड़े जाने की बात सामने आई है आरोप है कि चौरई के फतेहपुर पिपरिया में एक व्यक्ति द्वारा गांव के ही१३ साल के बच्चें को बाइक पर बैठा कर ले जाया जा रहा था ग्रामीणों ने अंजान व्यक्ति को देखकर तुरंत वाहन रूकवाया और संबंधित व्यक्ति के खिलाफ चौरई थाने में अपहरण का प्रकरण पंजीबद्ध कराया है जबकि दूसरी तरफ संबंधित व्यक्ति का कहना था कि वह बच्चे को लिफ्ट दिया हुआ था । वह बच्चा चोर नहीं है । पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण ग्रामीणो की शिकायत के आधार पर चौरई पुलिस ने आरोपी श्याम पिता भईयानाथ निवासी अरन्याकला जिला शाजापुर के खिलाफ धारा १३९ (१) ६२ के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है चौरई टीआई मोहन सिंह मर्सकोले का कहना है कि आरोपी श्याम पिता भईयानाथ मुसाफिरी पर छिंदवाड़ा जिले में बिक्री करने आया हुआ था इसने अमरवाड़ा थाने में मुसाफिरी भी दर्ज कराई थी मामले की जांच जारी है आगे भी कार्रवाई की जाएगी ईएमएस / 20/02/2026