छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। जबलपुर संभाग के सभी शासकीय कार्यालयों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिए लेखा प्रशिक्षण का नवीन सत्र आगामी 01 अप्रैल से प्रारंभ हो रहा है। जबलपुर संभाग के सभी कार्यालय प्रमुखों के अधीन कार्यरत नियमित लिपिक वर्गीय कर्मचारी जो म.प्र. शासन सामान्य प्रशासन विभाग के 01 जुलाई 2013 एवं 23 दिसंबर 2025 के अनुसार अनिवार्य अर्हता पूरी करते हैं के आवेदन पत्र पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर आमंत्रित किये गये हैं। शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर के प्राचार्य ने बताया कि इस प्रशिक्षण के लिये आवेदन 16 मार्च की शाम 06 बजे तक कार्यालय में जमा किये जायेंगे। यह प्रशिक्षण म.प्र. शासन के सभी विभागों के लिपिक वर्गीय कर्मचारियों के लिये नि:शुल्क है एवं स्थानीय निकाय, अर्धशासकीय संस्थाओं के कर्मचारियों के लिये सशुल्क 5000 रूपये है, जो कि चयन होने के बाद प्रवेश के समय जमा करना अनिवार्य होगा। ईएमएस / 20/02/2026