छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। राज्य स्तरीय यूनिवर्सिटी खेल कूद प्रतियोगिता में छिंदवाड़ा पावर जिम के खिलाड़ी प्रियांशु पहाड़ े ने 66 किलाग्राम भार वर्ग में पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में 547.5किलोग्राम वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है । पावर लिफ्टिंग संघ के मीडिया प्रभारी नरेन्द्र सोनी ने बताया कि इंदोैर में आयोजित दो दिनी इस प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज के छात्र प्रियांशु जो सेकेण्ड इयर का छात्र है पावर जिम में शैलेन्द्र सेवतिया के मार्गदर्शन में प्रेक्टिस करता है । प्रियांशु की इस उपलब्धि पर स्पोर्ट्स टीचर सुशील पटवा, प्रिंसिपल लक्ष्मीकांत ,रवि दीक्षित, रविकांत अहिरवार, विक्रम,अजय ठाकुर, शेख सोहेब तथा संघ के अध्यक्ष शेषराव यादव,सचिव विकास सिंह,तिवारी दादा, शैलेन्द्र सेवतिया , अरविंद दुबे सहित सभी खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी हैं। ईएमएस / 20/02/2026