क्षेत्रीय
20-Feb-2026


छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। पातालेश्वर मंडल की कामकाजी बैठक शुक्रवार को हुई। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला ने बताया कि संगठनात्मक बैठक वार्ड क्रमांक 17 शनिचरा बाजार में पार्षद बलराम साहू के कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से बूथ स्तर पर भाजपा को मजबूत बनाने वरिष्ठ जनों एवं मंडल पदाधिकारी के साथ चर्चा कर रणनीति बनाई गयी। उन्होंने कहा कि मंडल की बैठक में प्रत्येक बूथ स्तर पर प्रभारी नियुक्त किए गए, जो आगामी दिनों में बूथों पर जाकर बूथ समिति की बैठक लेंगे और बूथ स्तर पर भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्देशित संगठन कार्यों को कुशल रूप से प्रत्येक बूथ में संपन्न कराने की योजना बनाएंगे। बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकुर शुक्ला अलावा बैठक में प्रीति बिसेन, पीतांबर डोडानी,बलराम साहू, मनोज कुशवाह, तरुण किंद्रा, प्रहलाद यादव, नितेश गुप्ता, रामकिशन पहाडे, संतोष ठाकुर,जया विश्वकर्मा, ममता ठाकुर, रानी सूर्यवंशी पार्षद गया प्रसाद वाडिवा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। ईएमएस / 20/02/2026