छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। सांसद बंटी साहू की पहल पर भाजपा के चिकित्सा प्रकोष्ठ ने शुक्रवार केा जिला अस्पताल में नेत्र शिविर लगाया। इसमें 950 लोगोंं से ज्यादा लोगों ने आंखों की जांच कराई। शिविर में 147 मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया। शुक्रवार को 46 मरीजों को सर्जरी के लिए भर्ती किया गया है। शिविर में उपस्थित मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए रामखिचडी की व्यवस्था की गई थी। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुये पूर्व विधायक पंडित रमेश दुबे ने शिविर का शुभारंभ किया और चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रयास की तारीफ की। भाजपा जिला महामंत्री विजय पांडे और जिला उपाध्यक्ष अजय सक्सेना ने भी संबोधित किया। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष जोगेंद्र अल्डक ने चिकित्सा प्रकोष्ठ के इस शिविर के लिए सांसद बंटी विवेक साहू की स्वास्थ्य को लेकर सक्रियता के लिए आभार व्यक्त किया। शिविर में मेडिकल कॉलेज से डॉ. भारती बादलानी एवं उनकी टीम ने मरीजों की जांच की। चिकित्सा प्रकोष्ठ से डॉ केएस बजाज, डॉ हितेश मिश्रा, डॉ मयंक साहू, डॉ राजेश राय, डॉ दशरथ साहू, डॉ भोला यादव, डॉ एके राव, डॉ मुकेश सोनी, डॉ रमेश यादव, डॉ अनिल रघुवंशी ने भी अपनी सवाएं दी। इस दौरान योगेंद्र राणा, संजय पटेल, भरत घई, विजेंद्र चौहान, जया विश्वकर्मा, माया बंदेवार सहित अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। ईएमएस / 20/02/2026