क्षेत्रीय
20-Feb-2026


व्यंजनों के साथ रोड शो और ऑरेंज फेस्टिवल भी, 26 से 28 फरवरी तक होगा आयोजन छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। शहर में आगामी 26 से 28 फरवरी तक तीनदिवसीय मिलेट्स मेला लगेगा। दशहरा मैदान में यह आयेाजन होगा।इस मेले में मिलेट्स पर आधारित स्वादिष्ट व्यंजनों के साथ आरेंज फेस्टीवल भी होगा। आयोजन के दोरान रोड शो भी होगा। शुक्रवार केा कलेक्टर ने आयेाजन के संबंध में बैठक ली और सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक तैयारियों के निर्देश देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की। श्रीअन्न फसलों जैसे कोदो, कुटकी, सवां, ज्वार, बाजरा एवं रागी के उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन को बढ़ावा देने तथा किसानेां, युवाओं, उद्यमियों, एफपीओ और उपभोक्ताओं को जोडऩे के उद्देश्य से इस जिला स्तरीय मिलेट्स मेले का आयोजन किया जा रहा है। गौरतलब है मध्यप्रदेश शासन वर्ष 2026 को किसान कल्याण वर्ष के रूप में मना रहा है। 30 से अधिक व्यंजनों के स्टाल मेले में जिले के एफपीओ, स्व-सहायता समूह, एनजीओ एवं निजी संस्थाओं द्वारा 30 से अधिक फूड स्टॉल लगाए जाएंगे। प्रमुख रूप से पातालकोट की रसोई एवं वनभोज की रसोई द्वारा मक्के की रोटी, टमाटर की चटनी, बैंगन भर्ता, कुटकी चावल, मिलेट्स चीला,डोसा, रागी सूप, मक्के की भेल, कुटकी की खीर, महुआ की पूड़ी, मक्के का खूद, महेरी, लड्डू, मकर संक्रांति विशेष मिठाइयाँ एवं बाजरे की खिचड़ी जैसे देशी व्यंजन उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा ज्वार, बाजरा, कोदो, कुटकी एवं रागी से बने व्यंजनों के साथ जिले में उत्पादित चिरौंजी की बर्फी, स्ट्रॉबेरी, शहद, कच्ची घानी का तेल, गुड़ पाउडर एवं क्यूब, कोदो-कुटकी चावल आदि का विक्रय भी होगा। नरसिंहपुर-गाडरवाड़ा की प्रसिद्ध तुअर दाल एवं जैविक गुड़ भी लोग यहंा खरीद सकेंगे। सांस्कृतिक आयेाजन भी तीन दिवसीय आयोजन के दौरान आदिवासी अंचलों की संस्कृति को लोकगीत एवं लोकनृत्य के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। मंडला जिले की प्रसिद्ध गोंड पेंटिंग का प्रदर्शन भी मेले में किया जाएगा। जागरूकता रैली के माध्यम से मिलेट्स रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा। साथ ही ऑरेंज फेस्टिवल का भी आयोजन होगा। मेले में तकनीकी मिलेट्स गैलरी बनाई जाएगी, जिसमें युवाओं एवं शहरवासियों को मिलेट्स के पोषण महत्व से अवगत कराया जाएगा। जैविक गुलाल, गो-कास्ट उत्पाद एवं टेराकोटा सामग्री के स्टाल भी लगेंगे। ईएमएस / 20/02/2026