छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। शहर कांग्रेस कमेटी ने भारत-अमेरिका ट्रेड डील, मनरेगा में बदलाव कर मजदूरी के कानूनी अधिकार का विरोध करते हुए भाजपा सरकार के तीन मंत्रियों का पुतले फूंके। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस ने कफ सीरफ से हुई मौत के लिए मंत्री राजेन्द्र शुक्ला, सेना अधिकारी व महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने वाले मंत्री विजय शाह एवं इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से मौतों के लिए जिम्मेदार मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंका। जमकर नारेबाजी की। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे ने पुतला दहन के दौरान कहा कि भारत-अमेरिका ट्रेड डील देश की कृषि व्यवस्था पर सीधा हमला है। यह समझौता देश के छोटे, सीमांत व मध्यम किसानों के साथ ही व्यापारियों को बाजार की असमान प्रतिस्पर्धा में धकेलने वाला है। उन्होंने मनरेगा योजना में किए गए बदलाव को मजदूर विरोधी बताया। शहर कांग्रेस अध्यक्ष पप्पू यादव ने भी संबोधित किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओकटे, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष गंगाप्रसाद तिवारी, सुरेश कपाले, जय सक्सेना, नितिन उपाध्याय, किरण चौधरी, दीपा यादव, रानू डेहरिया, टिंकू राय, तरूण कराड़े, आरिफ ठाकुर, अम्बर दाढ़ेे, चिंटू काले, राहुल मालवीय, पूनम उइके, माया सूर्यवंशी, अर्पित तिवारी, मुन्ना धुर्वे रमेश बेले सहित कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। ईएमएस / 20/02/2026