क्षेत्रीय
20-Feb-2026


विधानसभा में छिंदवाड़ा: सडक़ सहित विद्युत व्यवस्थाओं पर विधायकों ने किए सवाल छिंदवाड़ा जबलपुर (ईएमएस)। लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने विधानसभा में कहा कि मप्र सडक़ विकास निगम द्वारा छिदंवाड़ा से परासिया बायपास तक फोरलेन का प्रस्ताव नहीं दिया है। परासिया विधायक सोहन बाल्मिक के विधानसभा में अतारांकित प्रश्र के जवाब में उन्होंने कहा कि इस मार्ग पर पूर्व से 2-लेन मार्ग निर्मित है एवं वर्तमान में बीओटी योजना अंतर्गत संचालित है, जिसकी कंसेशन अवधि वर्ष 2033 तक है। जुन्नारदेव विधायक सुनील उइके ने अपनी विधानसभा के अल्प पिछड़े आदिवासी अंचलों की सडक़ों और पुलियाओं के निर्माण को लेकर प्रश्र किया। पीडब्लूडी मंत्री ने इन मार्गों को बजट में सम्मिलित नहीं होने के कारण स्वीकृति न दिए जाने की बात कही। पांढुर्णा विधायक निलेश पुसाराम उईके ने भी पांढुर्णा ब्लाक के गांवों में निर्माण और सदृढीकरण के संबंध मे जानकारी चाही। लोक निर्माण मंत्री ने विधायक द्वारा बताए गए 17 मार्गों में से विभाग से संबंधित मार्गों के संबंध में लोनिवी के कार्यपालन यंत्री द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा को अग्रिम कार्यवाही प्रतिवेदन प्रेषित किए जाने की बात कही। विद्युत ट्रांसफार्मरों का उठाया मुद्दा सुनील उइके ने आदिवासी अचंलों में विद्युत ट्रंासफार्मरों की समस्या भी उठाई। उर्जा मंत्री ने कहा कि उल्लेखित स्थानों पर स्थापित वितरण ट्रांसफार्मर जिन पर क्षमता से अधिक भार है, उनकी क्षमता वृद्धि की जा चुकी है एवं शेष वितरण ट्रांसफार्मर क्षमता के अनुरूप है। परासिया विधायक सोहन बाल्मिकी ने परासिया विधानसभा के ग्राम ढाला से बीजागोरा के मध्य 132 केव्ही का विद्युत सब स्टेशन स्थापित करने की मांग की। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि भविष्य में विद्युत मांग में संभावित वृद्धि के दृष्टिगत ग्राम दाला से बीजागोरा के मध्य 132 केव्ही अति उच्चदाब विद्युत उपकेन्द्र की स्थापना के लिए तकनीकी परीक्षण कराए जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है। बाल्मिक ने ग्राम धमनिया दमुआ एवं कोहका के बीच में 33/11के.व्ही विद्युत सब स्टेशन का काम कब से शुरूहोगा यह पूछा। मंत्री ने बताया कि नवीन उपकेन्द्र के निर्माण कार्य हेतु प्राक्कलन स्वीकृत किया गया है एवं शासकीय भूमि चयन कर आवंटन हेतु आवेदन राजस्व विभाग में प्रस्तुत किया जा चुका है । मानकों के अनुसार लगे स्पीड ब्रेकर पांढुर्णा विधयाक नीलेश उइके नगर निगम छिंदवाड़ा के मुख्य मार्गों पर लगे गति अवरोधकों पर पूछे प्रश्र के जवाब में नगरीय विकास और आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि नगर पालिक निगम छिंदवाडा में मुख्य मागौ में लगे गति अवरोधक इंडियन रोड काग्रेस के मानको अनुसार लगाए गये है। स्पीड ब्रेकर लगाए जाने जिला सडक़ सुरक्षा समिति की बैठको में समय-समय पर निर्देश प्रदान किये गए थे। स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आवेदन के आधार पर आवश्यकतानुसार बर्तमान में 44 स्थानों पर ब्रेकर लगाए गये है। उइके ने इमलीखेड़ा पीएम आवास योजना के तहत एमआईजी भवन निर्माण के संबंध में भी जानकारी चाही। ईएमएस / 20/02/2026