भोपाल(ईएमएस)। जहांगीराबाद थाना पुलिस ने निजी काम करने वाले व्यक्ति की शिकायत पर अज्ञात जालसाज के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी ने फरियादी को शेयर मार्केट में इंवेस्ट कर मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी कर ली। थाना पुलिस के अनुसार बरखेड़ी निवासी रोहित यादव पिता स्व. गया प्रसाद (25) ने लिखित शिकायत करते हुए बताया की वह निजी नौकरी करता है। पिछले साल नवंबर में उनके पास अलग-अलग नंबर से फोन आए थे। दूसरी और से बात करने वाले व्यक्ति ने उनसे कहा की यदि आप शेयर मार्केट में पैसा निवेश करते हैं, तो आपको कम समय में मोटा मुनाफा हो सकता है। उसकी बातो में आकर वह तैयार हो गए तब जालसाज ने ग्लोब कैपिटल के शेयर में दो लाख रुपए निवेश करने को कहा। इसके बाद रोहित 10 नवंबर से दो माह में अलग-अलग किस्तों में जालसाज के भेजे गए क्यूआर स्कैनर से 2.47 लाख रुपए जमा किए। पैसा जमा होने के बाद जालसाज ने अपने मोबाइल नंबर बंद कर लिए। बाद में ठगी का अहसास होने पर वह पुलिस के पास पहुचें जहॉ जाूच के बाद अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जॉच कर रही है। जुनेद / 23 फरवरी