राज्य
23-Feb-2026


भोपाल(ईएमएस)। अयोध्या नगर इलाके से एक बुजुर्ग रिटायर महिला टीचर के गले से सोने की चेन झपटने वाले अज्ञात बाइकसवार बदमाशों का फिलहाल पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका है। हालांकि पुलिस हुलिये और फुटेज के आधार पर उनकी पहचान जुटाने के प्रयास कर रही है। साथ ही इलाके के निगरानी बदमाशो और इस तरह की वारदातो को पूर्व में अंजाम देने वाले आरोपियो सहित हाल ही में जेल से बाहर आये अपराधियो को तलब कर उनकी कुंडली खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार अयोध्या नगर क्षेत्र में रहने वाली शशि कांता सक्सैना (70) पति स्वर्गीय बीएम आर्य दिल्ली के सरकारी स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षिका है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 17 फरवरी की रात करीब सवा नो बजे वह रात में खाना खाने के बाद रोजाना की तरह अपने घर के पास गली में टहलने निकली थी, तभी अचानक दो युवक मोटरसाइकिल से उनके पास पहुंचे और उनके गले में पहनी सोने की चेन झपटकर भाग निकले। वारदात के दौरान चेन में लगा पेंडल नीचे गिर गया था, जिसे आसपास मौजूद लोगों ने तलाश कर पीड़िता को वापस सौंप दिया। हालांकि बदमाश चेन लेकर तेजी से फरार हो गए। सोने की चेन का वजन लगभग दो तोला है, जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए बताई गई है। जुनेद / 23 फरवरी