राष्ट्रीय
23-Feb-2026


बच्चों ने दिखाया कैंसर को ठेंगा नईदिल्ली (ईएमएस)। एम्स दिल्ली और कैंसर इंस्टीट्यूट के निर्देशन में एक अध्ययन किया गया है। इस अध्ययन में पिछले 5 साल में कैंसर से पीड़ित 90 फ़ीसदी बच्चों ने उपचार के बाद कैंसर से निजात पाई है।वहीं अध्ययन में यह भी प्रमाणित हुआ है। इच्छा शक्ति के बल पर कैंसर के रोगी, कैंसर के रोग को मात देने में सक्षम हैं। इंडियन चाइल्डहुड कैंसर सर्वाइवल संस्था की स्थापना 2016 में हुई थी। इसने देश की 20 अस्पतालों के 18 साल से कम उम्र के 5419 रोगियों को अध्ययन में शामिल किया गया है।इलाज के दौरान 5140 बच्चे जीवित हैं। यह पूरी तरह से कैंसर से मुक्त हैं। विशेषज्ञों ने माना है,कैंसर का इलाज खत्म होने के बाद भी कई बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी कुछ अन्य समस्याएं आ सकती हैं। लेकिन कैंसर की बीमारी से ग्रस्त बच्चों के इलाज मे इसके परिणाम बहुत अच्छे रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है, कैंसर के विरुद्ध लड़ाई में सबसे अहम भूमिका इच्छा शक्ति की होती है। समय पर इलाज और इच्छा शक्ति के बल पर कैंसर के रोग से निजात पाई जा सकती है। यह इस अध्ययन से प्रमाणित हुआ है। एसजे/ईएमएस/23/02/2026