राष्ट्रीय
23-Feb-2026


नईदिल्ली (ईएमएस)। अमेरिका के रक्षा और ऊर्जा विभाग द्वारा एक परमाणु संयंत्र का निर्माण किया गया है। इसका आकार मिनी वैन के बराबर है। इसे हवाई जहाज या अन्य माध्यम से कहीं पर भी ले जाया जा सकता है। यह परमाणु बिजली घर, सेना और दुर्गम स्थलों के लिए बड़ा उपयोगी है।जहां पर बिजली की लाइन नहीं पहुंच सकती है। वहां पर इस तरह के परमाणु संयंत्र के माध्यम से एक समय में 5000 घरों मैं उपयोग में आने वाली बिजली पैदा की जा सकती है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है, छोटे परमाणु रिएक्टर रेडियोधर्मी कचरा पैदा करेंगे। उनकी सुरक्षा सबसे बड़ी चुनौती है। अमेरिका ने हाल ही में इस मिनी परमाणु संयंत्र को हवाई जहाज के जरिए कैलिफोर्निया से यूटा भेजकर इस चुनौती को पूरा किया है। यह माइक्रो रिएक्टर एक समय में 5 मेगावाट तक बिजली पैदा कर सकता है। जिससे 5000 घरों की बिजली आपूर्ति संभव हो सकती है। यह पारंपरिक डीजल जनरेटर का एक बेहतर विकल्प बताया जा रहा है। अमेरिका का ऊर्जा विभाग रेडियोधर्मी कचरे से निपटने के लिए उपाय कर रहा है। 2027 तक आम जनता के लिए मिनी परमाणु संयंत्र उपलब्ध कराने की नीति पर काम किया जा रहा है।अभी तीन रिएक्टर प्रायोगिक रूप से स्थापित किए जाएंगे। एसजे/ईएमएस/23/02/2026