राष्ट्रीय
23-Feb-2026


हाजीपुर, (ईएमएस)। यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर बोकारो थर्मल-रांची रोड-टोरी-डालटनगंज-गढ़वा-चोपन-सिंगरौली के रास्ते धनबाद और भोपाल के मध्य एक जोड़ी नई ट्रेन (सप्ताह में तीन दिन) का परिचालन प्रारंभ किया जा रहा है। इसके साथ ही चोपन और भोपाल के मध्य भी एक जोड़ी नई ट्रेन (साप्ताहिक) का परिचालन किया जाएगा। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि इन दोनों नई ट्रेनों में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 01, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, शयनयान श्रेणी के 07 एवं साधारण श्रेणी के 04 कोच सहित कुल 22 एलएचबी कोच होंगे । इन दोनों नई ट्रेनों का विवरण निम्नानुसार है- 1) गाड़ी सं. 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस (सप्ताह में तीन दिन)- गाड़ी सं. 11631/11632 भोपाल-धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस का नियमित परिचालन भोपाल से 27.02.2026 से सप्ताह के प्रत्येक शुक्रवार, सोमवार एवं गुरूवार को तथा धनबाद से 01.03.2026 से सप्ताह के प्रत्येक रविवार, बुधवार एवं शनिवार को किया जाएगा। गाड़ी सं. 11631 भोपाल-धनबाद एक्सप्रेस भोपाल से 20.55 बजे खुलकर बीना-दमोह-कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन 08.45 बजे सिंगरौली, 10.20 बजे चोपन, 11.20 बजे रेणुकूट 12.35 बजे गढ़वा, 13.20 बजे डालटनगंज, 14.52 बजे टोरी, 17.05 बजे रांची रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 20.20 बजे धनबाद पहुंचेगी। गाड़ी सं. 11632 धनबाद-भोपाल एक्सप्रेस धनबाद से 07.20 बजे खुलकर 09.45 बजे रांची रोड, 11.20 बजे टोरी, 12.46 बजे डालटनगंज, 13.35 बजे गढ़वा, 15.08 बजे रेणुकूट, 16.05 बजे चोपन, 18.50 बजे सिंगरौली सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी। 2) गाड़ी सं. 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस (साप्ताहिक) - गाड़ी सं. 11633/11634 भोपाल-चोपन-भोपाल एक्सप्रेस का नियमित परिचालन भोपाल से 01.03.2026 से सप्ताह के प्रत्येक रविवार को तथा चोपन से 02.03.2026 से सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को किया जाएगा। गाड़ी सं. 11633 भोपाल-चोपन एक्सप्रेस भोपाल से 20.55 बजे खुलकर बीना-दमोह- कटनी मुरवाड़ा के रास्ते अगले दिन 08.45 बजे सिंगरौली, 09.03 बजे करैला रोड सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए 10.50 बजे चोपन पहुंचेगी। गाड़ी सं. 11634 चोपन-भोपाल एक्सप्रेस चोपन से 17.10 बजे खुलकर 18.20 बजे करैला रोड एवं 18.50 बजे सिंगरौली सहित अन्य स्टेशनों पर रूकते हुए अगले दिन 07.00 बजे भोपाल पहुंचेगी। संतोष झा- २३ फरवरी/२०२६/ईएमएस