राज्य
हाथरस (ईएमएस)। ग्राम भाटेला निवासी एक महिला ने अपने पति के खिलाफ मारपीट और अभद्र व्यवहार की शिकायत महिला थाना में दर्ज कराई थी। शिकायत पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर काउंसलिंग कराई। महिला थाना प्रभारी ऋतु तोमर ने आपसी संवाद और पारिवारिक मर्यादा बनाए रखने की समझाइश दी। काउंसलिंग के दौरान पति ने भविष्य में मारपीट या गाली-गलौज न करने का आश्वासन दिया। दोनों पक्षों ने पुलिस कार्रवाई न करने की इच्छा जताई, जिसके बाद मामला आपसी सहमति से निस्तारित कर दिया गया। पुलिस ने भविष्य में विवाद बढ़ने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 23 फरवरी 2026