ऑपरेशन स्माइल के तहत किया रेस्क्यू, पुलिस ने किया परिजनों के सुपूर्द हरिद्वार (ईएमएस)। वरिष्ठ पुलिस अधाीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ऑपरेशन स्माइल अभियान के तहत पुलिस को 21 फरवरी को हरिद्वार रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नम्बर -01 पर स्कूल बैग के साथ तीन नाबालिग बच्चों को लावारिस हालत में धाुमते मिले। जिनसे पुलिस ने जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया। लेकिन बच्चों ने पुलिस को कोई संतोषजन जबाब नहीं दिया। ऑपरेशन स्माइल अभियान में जुटी पुलिस ने तीनों नाबालिग बच्चों को ज्वालापुर स्थित बाल गृह में रखकर उनकी काउंसलिंग की गई। बच्चों ने अपना नाम पता आर्यन पु= रोहित द्ध11ऋ, दीपक पु= मिन्नत राज द्ध12ऋ, मयंक पु= सुनील द्ध12ऋ निवासीगण ग्राम खेड़की डोला, गुरुग्राम, हरियाणा बताते हुए पुलिस को जानकारी दी कि वह तीनों कक्षा 6 के छा= हैं और गुरूग्राम हरियाणा के हरिओम इंटरनेशनल स्कूल खेड़की में पढते है। जोकि 20 फरवरी को घर से स्कूल के लिए निकले लेकिन हरिद्वार धाुमने के इरादे से तीनों स्कूल ना जाकर टेªन में बैठकर परिजनों को बिना बताए हरिद्वार पहुंच गये। पिुलिस ने उनके परिजनों से सम्पर्क कर बच्चों के हरिद्वार पहुंचने की जानकारी दी। परिजनों के अनुसार तीनों बच्चों के गुमशदगी गुरूग्राम के थाने में दर्ज है। गुरूग्राम पुलिस को भी बच्चों के सकुशल मिलने की सूचना दे दी गई है। सूचना पर तीनों नाबालिग छात्रें के परिजन और गुरूग्राम पुलिस हरिद्वार पहुंच गए है। पुलिस और परिजनों को सुपूर्दगी में देने के लिए पूरी प्रक्रिया अपनाते हुए बच्चों को उनके सुपूर्द कर दिया। परिजनों ने बच्चों के सकुशल मिल जाने पर हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया है। (फोटो-18) शैलेन्द्र नेगी/ईएमएस/23 फरवरी 2026