हाथरस (ईएमएस)। सासनी थाना क्षेत्र में एक शादी समारोह के दौरान युवक की मोटरसाइकिल चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।अलीगढ़ जनपद के तालसपुर कला निवासी दिनेश कुमार के अनुसार उनका पुत्र अनिल कुमार 22 फरवरी को लाल रंग की बजाज डिस्कवर मोटरसाइकिल से सासनी स्थित केला देवी फार्म में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आया था। बाइक फार्म हाउस के बाहर खड़ी कर वह अंदर चला गया। देर रात करीब एक बजे लौटने पर मोटरसाइकिल मौके से गायब मिली। काफी तलाश और पूछताछ के बाद भी वाहन का कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पक्ष ने सासनी थाने में लिखित शिकायत देकर वाहन बरामदगी और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ईएमएस/ नीरज चक्रपाणी/ 23 फरवरी 2026