मुंबई (ईएमएस)। फिल्मी दुनिया के लोकप्रिय सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने अपनी शादी को आधिकारिक बना दिया है। जब से यह खुशखबरी मिली है, तब से ही सोशल मीडिया पर फैंस का उत्साह देखने लायक है। कपल ने न केवल शादी की पुष्टि की, बल्कि इस खास आयोजन को एक अनोखा नाम भी दिया है ‘विरोश’ , जिसे उनके फैंस भी वर्षों से उन्हें संबोधित करते आए हैं। कपल राजस्थान के खूबसूरत शहर उदयपुर में अपनी डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए रवाना हो चुका है, जिसका एक नया वीडियो सामने आते ही वायरल हो गया। दोनों के चेहरों पर शादी की चमक साफ दिखाई दे रही है। बीती रात ‘विरोश’ को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, जहां वे अपनी-अपनी टीमों के साथ नजर आए। भले ही दोनों एक साथ ट्रैवल नहीं कर रहे थे, लेकिन टाइमिंग से साफ था कि दोनों उदयपुर के लिए उड़ान भर चुके हैं। से सामने आए वीडियोज में दोनों सितारों का स्टाइलिश लुक भी चर्चा में है। विजय देवरकोंडा ब्लैक लेदर जैकेट, मैचिंग पैंट और व्हाइट शर्ट में बेहद क्लासी दिखे। काले सनग्लासेस और हैंड बैग के साथ उन्होंने अपने लुक को पूरा किया। वहीं रश्मिका मंदाना ग्रे कोट-पैंट और व्हाइट शर्ट में बेहद एलीगेंट दिखाई दीं। ब्लैक शेड्स और सूटेड-अप लुक ने उनके अंदाज को और भी खास बना दिया। दोनों के चेहरों की खुशी देखकर फैंस के बीच यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। अपनी शादी की घोषणा के साथ ही कपल ने फैंस के नाम एक भावुक नोट भी साझा किया, जिसे उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा कि उनकी शादी को ‘द वेडिंग ऑफ विरोश’ नाम दिया गया है और यह समारोह उनके फैंस को समर्पित है, जिन्होंने सालों से उन्हें बिना शर्त प्यार दिया। कपल ने अपने फैंस को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा उनके रिश्ते को सम्मान और स्नेह से स्वीकार किया। जानकारी के अनुसार, रश्मिका और विजय 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में एक-दूसरे के जीवनसाथी बनेंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी शादी शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर अरावली की सुंदर पहाड़ियों के बीच होने वाली है, जहां एक शानदार निजी वेन्यू को चुना गया है। एयरपोर्ट सुदामा/ईएमएस 26 फरवरी 2026