राष्ट्रीय
26-Feb-2026
...


नई दिल्ली,(ईएमएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान क्रांतिकारी विनायक दामोदर सावरकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता सेनानी के योगदान को याद करते हुए कहा कि वीर सावरकर ने अपना संपूर्ण जीवन देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त कराने के लिए समर्पित कर दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि वीर सावरकर का व्यक्तित्व और कृतित्व आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए निरंतर प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में सावरकर की भूमिका और उनके विचारों ने देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “महान क्रांतिकारी वीर सावरकर जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर नमन। देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराने के लिए उन्होंने अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका व्यक्तित्व और कृतित्व हर पीढ़ी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।” वीर सावरकर भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के प्रमुख क्रांतिकारियों में से एक थे। उन्होंने विदेशी शासन के खिलाफ सशक्त विचार प्रस्तुत किए और लंबे समय तक कारावास भी भोगा। उनकी लेखनी और विचारधारा ने स्वतंत्रता संग्राम के दौर में कई युवाओं को प्रेरित किया। हिदायत/ईएमएस 26फरवरी26