भोपाल(ईएमएस)। राजधानी भोपाल के पुराने कंट्रौल रुम तिराहे पर गुरुवार दोपहर करीब दो बजे उस समय हंगामा कंप मच गया जब यहॉ चौराहे पर मोजूद दो पुलिसकर्मियों ने एक ई-रिक्शाचालक युवक से दुर्व्यवहार किया जिसका विरोध करते हुए उसकी पत्नी ने जहरीला पर्दाथ खा लिया। पत्नि की हालत देख गुस्साए चालक युवक ने सड़क पर ही अपना रिक्शा खड़ा कर दिया, जिससे जाम के हालत बन गए और भीड़ जुट गई। वहीं चालक युवक ने पुलिसकर्मियों को भी खरी-खोटी सुनाते हुए उनकी बाइक पलट दी। वहीं रिक्शा रोकने वाले दोनों पुलिसकर्मी मौके से निकलकर पुराने कंट्रोल रूम में चले गए। रिक्शाचालक भी उनके पीछे-पीछे वहां पहुंच गया। इस बीच उसकी पत्नी रिक्शा में ही तड़पती रही। अन्य पुलिसकर्मियों की समझाइश पर युवक पत्नी को रिक्शा से ही अस्पताल लेकर रवाना हो गया। -पत्नि को लेकर जा रहा था मार्केट, पुलिस ने लगाया सिग्नल जंप करने का आरोप रिक्शाचालक की जानकारी बरखेड़ी का रहने वाले नवल कुशवाह उर्फ राहुल के रुप में सामने आई है। उसका कहना है की वह पत्नी पूजा के साथ निजी काम के चलते उसे लेकर बाजार जा रहा था। रास्ते में पुराना कंट्रोल रूम तिराहा पर पुलिस ने उसका रिक्शा रोकते हुए सिग्नल तोड़ने का आरोप लगाया। जब उसने विरोध किया तब उससे गाड़ी के कागजात दिखाने को कहा गया। उसका आरोप है कि एक पुलिसकर्मी ने उससे दुर्व्यवहार करते हुए झूमाझटकी करते हुए थाने ले जाने की धमकी दी। सारा माजरा देख घबराई पूजा ने पर्स में रखी चूहामार दवा खा ली। - पत्नि की हालत बिगड़ी पति ने किया हंगामा पत्नी पूजा की हालत बिगड़ती देख पति नवल आक्रोशित हो गया और करीब 10 मिनट तक उसने तिराहे पर ही हंगामा कर दिया। उसने ट्रैफिक चौकी के बाहर खड़ी पुलिस जवानों की बाइकों को धक्का देकर गिरा दिया। लोगो ने उसे पहले पत्नी को अस्पताल ले जाने की समझाइश दी। लेकिन वह लगातार कहता रहा जब तक पुलिसकर्मी वापस नहीं आते, मैं नहीं जाऊंगा। उसने कहा कि रिक्शा चलाकर बमुश्किल घर खर्च निकलता है। इस पर अगर पुलिस गलत ढंग से चालान करें या रिक्शा जब्त कर लिया जाए तो परिवार चलाना मुश्किल हो जाता है। - पत्नि को होने लगी उल्टियां, मामला बिगड़ता देख पुलिसकर्मी तेजी से चले गये चूहामार दवा खाने के बाद पूजा की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होनी शुरु हो गई। उसकी हालत देख पुलिस वाले वहॉ से तेजी से निकलकर पुराने कंट्रौल रुम परिसर में चले गए। नवल का आरोप है कि काफी मिन्नतों के बाद भी पुलिसकर्मी लगातार परेशान कर रहे थे। उनकी वजह से ही पत्नी ने आत्महत्या की कोशिश की है। उसे कुछ भी होता है तो पुलिसकर्मी ही जिम्मेदार होंगे। उसका ई-रिक्शा पत्नी पूजा के नाम पर ही रजिस्टर्ड है। वह मूलरूप से सागर जिले के बरखेड़ी टांडा गांव की रहने वाली है। - मामले की जॉच होगी ट्रैफिक अफसरो का कहना है कि रिक्शाचालक के सिग्नल जंप करने पर पुलिसकर्मियों ने उसे रोका था। नियमानुसार कार्रवाई की बात सुनकर वह आक्रोशित होकर हो गया। आसपास के निजी अस्पतालों से जानकारी ली गई है, लेकिन उन हॉस्पिटल में अभी महिला को भर्ती किए जाने की पुष्टि नहीं हुई है। जिन पुलिसकर्मियों ने रिक्शा रोका था, उनके नाम फिलहाल साफ नहीं हो सके हैं। पूरे मामले की जांच कराई जा रही है। जुनेद / 26 फरवरी