- नोडल सेंटर - इनफिनिटी मैनेजमेन्ट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, पथरिया जाट सागर सागर (ईएमएस)। भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं माय भारत के तत्वावधान में जिला स्तरीय विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन संस्था चेयरपर्सन आदरणीय डॉ सुधा मलैया जी के संरक्षण में किया गया। जिला स्तरीय युवा संसद हेतु जिला सागर में प्रायोजक एवं नोडल संस्था इनफिनिटी मैनेजमेन्ट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज, सागर रहा। जिसमें सागर जिले के विद्यार्थीयों ने सहभागिता की। जिसके नोडल अधिकारी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ मोहम्मद अशफ़ाक सिद्दीकी रहे। इस युवा संसद मे 240 प्रतिभागियों ने सहभागिता की जिन्होंने आपातकाल के 50 वर्ष भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक विषय पर चर्चा की । कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ आर के पाठक जी ने की, कार्यक्रम में डॉ शक्ति जैन जी, (कुल सचिव रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय सागर) श्री अविराज सिंह जी (युवा समाजसेवी, युवा नेता), श्री रिशांक तिवारी (युवा समाजसेवी, युवा नेता), सोहिल खान जी (इनकम टेक्स इन्स्पेक्टर मुंबई, एवम अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी कूडो, वर्ल्ड कप चैंपियन कूडो) एड. वीनू राणा जी (रोटरी क्लब जिला सागर), श्री रोहित यादव जी (उपनिदेशक माय भारत जिला सागर) डॉ. सुनील श्रीवास्तव (रिटा. एडिशनल डायरेक्टर हायर एजुकेशन मध्यप्रदेश शासन), डॉ. सर्वेश उपाध्याय (असिस्टेंट प्रोफेसर राजनीति विज्ञान विभाग डॉ सर हरि सिंह गौर महाविद्यालय सागर), डॉ. आर. के. पाठक (रिटायर्ड प्रोफेसर डॉ सर हरि सिंह गौर विश्वविद्यालय सागर), श्री निखिल सोधिया (पत्रकार एवम सम्पादक) उपस्थित रहे। युवा संसद के स्पीकर एवं अध्यक्ष महोदय युवा समाजसेवी एवं युवा नेता श्री अविराज सिंह जी एवं श्री रिशांक तिवारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में नोडल अधिकारी डॉ. मोहम्मद अशफ़ाक सिद्दीकी ने कार्यक्रम परिचय एवं विषय वस्तु पर प्रकाश डाला एव उद्बोधन डॉ सर्वेश्वर उपाध्याय जी ने युवा संसद 2026 हेतु विचार व्यक्त किय । कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर अमित चौरसिया ने एवं आभार राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी गैब्रिएला लिंकन जी ने किया। युवा संसद 2026 मे 10 प्रतिभागियों का चयन किया गया चयनित प्रतिभागी अगले चरण मे प्रदेश स्तरीय युवा संसद मे सहभागिता करेंगे। - गरिमामय विशिष्ट आतिथ्य विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ.नवदीप कौर सलूजा (प्राचार्य इंफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज सागर), डॉ अनू फौजदार (प्राचार्य ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज सागर), श्री आर. सी. प्रजापति जी (रा से यों जिला संघठक सागर), डॉ. सत्या सोनी (सहायक प्राध्यापक हिंदी), डॉ. आशीष द्विवेदी (इंक मीडिया जिला सागर), विभिन्न संस्था से राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी, श्री अब्दुल तबरेज मंसूरी जी (रा से यों मुक्त इकाई महाराजा छत्रसाल बुन्देलखण्ड विश्वविद्यालय छतरपुर), साक्षी ठाकुर (इंफिनिटी मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग कॉलेज) गैब्रिएला लिंकन जी (ओजस्विनी नर्सिंग कॉलेज सागर) उपस्थित रहे। - विशेष सहभागिता कार्यक्रम आयोजन समिति मे अस्सिटेंट प्रोफेसर अरुण देशमुख, अस्सिटेंट प्रोफेसर अमित चौरसिया, अमित पालीवाल जी, मेघना सोनी, रा से यों मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय पुरुस्कार से पुरस्कृत स्वयंसेवक अंकित चौरसिया, रा से यों मुक्त इकाई कार्यक्रम अधिकारी अब्दुल तबरेज मंसूरी जी महाराजा छत्रसाल बुंदेलखंड विश्वविद्यालय छतरपुर, सहित समस्त शिक्षक एवं अधिकारीयों ने युवा संसद 2026 के सफल आयोजन हेतु अपनी विशेष सहभागिता दी। निखिल सोधिया/ईएमएस/26/02/2026