नरसिंहपुर, (ईएमएस)। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा आयोजित वार्षिक परीक्षाओं के अंतर्गत गुरूवार 26 फरवरी को जिले में बनाए गए कुल 72 परीक्षा केन्द्रों पर हायर सेकेंडरी स्कूल की परीक्षा सम्पन्न हुईं। जिला शिक्षा अधिकारी नरसिंहपुर ने बताया कि हायर सेकेंडरी स्कूल की राजनीति शास्त्र विषय की परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा में पंजीकृत कुल 5 हजार 92 परीक्षार्थियों में से कुल 5 हजार 27 परीक्षार्थी मौजूद थे और 65 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। सभी परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गईं। परीक्षा शांतिपूर्वक सम्पन्न हुई तथा नकल का कोई भी प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। राहुल वासनिक / ईएमएस / 26/02/2026