कटक (ईएमएस)। ओडिशा के कटक में एक प्रतिष्ठित इंग्लिश मीडियम स्कूल की बस के भीतर ही एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। आरोपी स्कूल बस का ड्राइवर बताया जा रहा है, जिसे इस घृणित कृत्य के दौरान पकड़े जाने के बाद स्थानीय निवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी, जो प्राइवेट स्कूल का ड्राइवर है। आरोपी ने कथित तौर पर नाबालिग स्टूडेंट को तब निशाना बनाया जब उन्हें स्कूल ले जाया जा रहा था। लड़की ने किसी तरह अपने अभिभावक को इस भयानक घटना की जानकारी दी। इसके बाद तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ड्राइवर को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया है। शुरुआती जांच से पता चलता है कि यह कोशिश एक सुनसान इलाके में हुई जब बस अपने रेगुलर रूट पर थी। इस बीच स्कूल बसों और एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन की सुरक्षा सवालों के घेरे में आ गई है। सुबोध/२६-०२-२०२६