वाशिंगटन (ईएमएस)। आजकल इंटरनेट और खबरों में एलियंस और यूएफओ के बारे में जबरदस्त चर्चा होती रहती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में परग्रही जीवन को लेकर कुछ चौंकाने वाले संकेत दिए हैं, जिसने पूरी दुनिया को हैरत में डाल दिया है। इन राजनीतिक खुलासों के तुरंत बाद, 20वीं सदी की मशहूर बुल्गारियाई दृष्टिहीन भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की 2026 की फर्स्ट कॉन्टैक्ट थ्यौरी सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो गई है। लोगों का मानना है कि शायद 2026 ही वह साल है, जब इंसान और एलियंस का सीधे आमना-सामना होगा। बाबा वेंगा की भविष्यवाणियों पर यकीन करने वालों का दावा है कि साल 2026 में एलियंस धरती पर छिप कर नहीं, बल्कि खुल कर सामने आएंगे। एक मशहूर थ्यौरी के अनुसार, इस साल नवंबर के महीने में एक एलियन स्पेसक्राफ्ट (अंतरिक्ष यान) सीधे पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश कर इंसानों से संपर्क करेगा। हालांकि बाबा वेंगा ने यह किसी डायरी में लिखकर नहीं छोड़ा था, लेकिन उनके अनुयाइयों के बीच यह बात दशकों से चलती आ रही है। आज के हालात और अमेरिकी सरकार के कदम देखकर लोग इस भविष्यवाणी को सच मान रहे हैं। यह मामला उस वक्त और ज्यादा गंभीर हो गया जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इंटरव्यू में माना कि एलियंस वास्तव में मौजूद हो सकते हैं। इस बयान पर ट्रंप ने ओबामा की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने गोपनीय जानकारी लीक की है। विवाद बढ़ने के बाद, ट्रंप ने अमेरिकी रक्षा विभाग (पेंटागन) को यूएपी और अनआइडेंटिफाइड फ्लाइंग ऑब्जेक्ट्स से जुड़े सभी खुफिया दस्तावेज सार्वजनिक करने का सीधा निर्देश दे दिया। ख़बरों के मुताबिक, ट्रंप जल्द ही इस पूरे विषय पर एक बड़ी प्रेसवार्ता को भी संबोधित करने वाले हैं। यह रहस्य एक ताजा वैज्ञानिक रिपोर्ट से और भी डरावना हो गया है। ध्यान रहे कि जुलाई 2025 में अंतरिक्ष में एक रहस्यमयी ऑब्जेक्ट खोजा गया था। यह ऑब्जेक्ट करीब 1 लाख 30 हजार मील प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हमारे सूरज की तरफ बढ़ रहा है। हार्वर्ड के जाने-माने वैज्ञानिक एवी लोएब और अन्य प्रमुख शोधकर्ताओं ने अंदेशा जताया है कि यह कोई साधारण धूमकेतु नहीं है, बल्कि एलियंस की अत्याधुनिक जासूसी तकनीक हो सकती है, जो ठीक नवंबर के आसपास पृथ्वी के करीब पहुंच सकती है। आशीष/ईएमएस 27 फरवरी 2026