ज़रा हटके
27-Feb-2026
...


-फूड विभाग की लापरवाही, मिलावटी मिठाई गढ़ाने के बजाए डस्टिबन में डलवाई हापुड़,(ईएमएस)। उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोग कचरे से कुछ निकालते दिख रहे हैं। लोग खुशी-खुशी कूड़ेदान से सामग्री रहे हैं। वीडियो की जांच में जो मामला सामने आया है, उसने सभी को हैरान कर दिया। लोग डस्टबिन से मिठाई निकाल रहे थे। दरअसल यह मिठाई मिलावटी थी जो कूड़ेदान में फेंकी गई थी। होली और अन्य पर्वों को लेकर बाजार में मिलावटी मिठाइयां बिकने लगी हैं। इस पर रोक के लिए लगातार फूड विभाग की ओर से छापेमारी चल रही है। हापुड़ में भी इस क्रम में कार्रवाई हुई। छापे के बाद फूड विभाग के अधिकारियों ने जो किया, वह अब सवालों के घेरे में है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने मिठाई की दुकान पर छापा मारा था। वहां पर मिलावटी मिठाई को पकड़ा था। इसके इसे डिस्पोज कराने की जगह अधिकारियों ने सड़क किनारे रखे कूड़ेदान में डलवा दी। लोगों ने जब मिठाई देखी तो डस्टबिन से निकाकल कर अपने अपने घरों को ले गए। लोगों के कूड़ेदान से मिठाई निकलते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। कार्रवाई के नाम पर अधिकारियों ने औपचारिकता निभाई। इस दृश्य को मिठाई दुकान के आसपास खड़े लोगों ने देखा। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने खानापूर्ति करने वाले अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाए। दरअसल, मिलावटी मिठाइयों को गड्ढा खुदवा कर उसमें नष्ट कराया जाता है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई के नाम पर औपचारिकता की। इसे उनकी लापरवाही बताया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर संभल से गाजियाबाद जा रहे मिलावटी पनीर की खेप पकड़ी है। पकड़े गए नकली पनीर की 1 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। करीब सात क्विंटल पनीर को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही हापुड़ में गुरूदेव मावा भंडार से तीन सैंपल कलेक्ट किए, जिन्हें जांच के लिए राजकीय लैब भेजा जा रहा है। बता दें होली को लेकर विभाग की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। विभाग की टीम ने सहायक आयुक्त के नेतृत्व में पिलखुवा स्थित छिजारसी टोल प्लाजा पर सघन अभियान चलाया। इस दौरान संभल से गाजियाबाद करीब सात क्विंटल मिलावटी पनीर पकड़ा। टीम ने तुरंत मिलावटी पनीर को पकड़कर पहले जांच की, इस दौरान पनीर में गड़बड़ी पाई गई। उसे तुरंत ही गड्ढा खुदवाकर नष्ट कराया गया। सिराज/ईएमएस 27फरवरी26