राज्य
27-Feb-2026


भोपाल(ईएमएस)। शहर की गोविंदपुरा थाना इलाके में आरोपी पति द्वारा अपनी शिक्षिका पत्नि को कुदाली मारकर बुरी तरह घायल किये जाने की घटना सामने आई है। बताय गया है कि आरोपी पति को शराब पीने की लत है, और वह नशे में घर पहुंचा था। उसका विरोध करते हुए जब पत्नि ने उसे समझाइश दी तब उसने उस पर वार कर घायल कर दिया। पुलिस ने घायल पत्नि की शिकायत पर आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना पुलिस के अनुसार बरखेड़ा पठानी स्थित एन-3 सेक्टर में रहने वाली डोरथी डेविस पति हेन्डी डेविस (49) ने अपनी शिकायत में बताया की वह एक मिशनरी स्कूल में टीचर हैं। उनके पति हेन्डी डेविस आर्मी केंटीन में काम कर चुके हैं। फिलहाल वह कोई काम नहीं करते और उन्हें शराब पीने का शौक हैं। बीती 20 फरवरी को पति नशे की हालत में घर पहुंचे जब पत्नि ने उनके शराब पीने का विरोध करते हुए समझाइश देने का प्रयास किया तब पति ने पास पड़ी कुदाली उठाकर पत्नी डोरथी डेविस के सिर पर मार दिया जिससे उन्हें गंभीर चोटं आई। घायल हालत में उन्हें इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया। उस समय घायल पत्नि ने रिपोर्ट दर्ज कराने से इंकार कर दिया था। बाद में उपचार कराने के बाद पीड़िता बीते बुधवार को थाने पहुंची और शिकायत कर दी। पुलिस ने पति के खिलाफ मामला कायमकर आगे की कार्यवाही शुरु कर दी है। जुनेद / 27 फरवरी